कस्बे में सजे माता के दरबार
कस्बे में सजे माता के दरबार
सरमथुरा.कस्बेमें नवरात्रि पर्व को देखते हुए घट स्थापना के लिए घर-घर में तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते बुधवार को कस्बा के बाजारों में पूजन सामग्री, ध्वजा एवं वस्त्रों की दुकानों पर खूब चहल पहल देखी गई। वहीं कस्बा के भक्त मण्डलों द्वारा जगह-जगह मॉ के दरबार सजाए जा रहे है। कस्बा के कैला माता मन्दिर आरएसी लाइन परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भक्तों द्वारा सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। कस्बे में माता की स्थापना को लेकर चहुंओर उत्साह का आलम है। कस्बा के सरमथुरा गार्डन, दीवान गली, भूमिया मठ विजय लक्ष्मी शिक्षा सदन में माता के दरबार सजाए जा रहे है।