पेयजल के लिए परेशान भूमिया मठ वासी
सरमथुरा. कस्बामें जलदाय विभाग की उदासीनता के कारण कस्बा के भूमिया मठ के वाशिंदे पेयजल के लिए परेशान हैं। हालत यह हैं कि जलदाय विभाग की ओर से मोहल्ले में तीन दिन में एक दिन मात्र दस मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। निवासी दिलीप सिंह, राजबहादुर, अतर सिंह आदि ने बताया कि जलदाय विभाग की लापरवाही से भूमिया मठ में पेयजल संकट गहराया हुआ है। जलदाय विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ है। इस कारण लोग महंगे दामों में पानी खरीदने को मजबूर हैं। मोहल्ले वासियों ने जिला कलेक्टर से पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से कराने की मांग की है।