- Hindi News
- स्वीकृत के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
स्वीकृत के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
स्वीकृत के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
सरमथुरा | उपखंडके आंगई गांव के परशुराम कालोनी में स्वीकृति मिलने के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण राधेश्याम पाराशर, रामवीर, रामकुमार,भगवान सिंह आदि ने बताया कि प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से परशुराम कालोनी के दो मार्गो में जलभराव गंदगी एवं अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटरलॉक खरंजा की मांग की थी। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत को मार्गो में खरंजा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा मार्गो में खरंजा कराने में लापरवाही बरती जा रही है।