सरपंच ने देखी कस्बा की सफाई व्यवस्था
सरमथुरा | नवनिर्वाचितसरपंच गुड्डी मौर्य ने सोमवार को कस्बा के इस्लामपुरा, सत्ती चौक, साहनी पाडा, वैदल पाडा का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। सरपंच ने सत्ती चौक, इस्लामपुरा में सफाईकर्मियों से सालों से बंद पड़े नालों को खुलवाया।