- Hindi News
- गैस कनेक्शन के साथ एजेंसी मालिक देते हैं अन्य सामान
गैस कनेक्शन के साथ एजेंसी मालिक देते हैं अन्य सामान
कस्बामें रसद विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रसोई गैस उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। एजेन्सी संचालक द्वारा कनेक्शन के एवज में कम्पनी के नियमों को ताक में रखकर अपनी शर्तों पर कनेक्शन देने के लिए बाध्य कर रहा है। जिसमें जरूरत नहीं होने पर भी चूल्हा, सिलेंडर ट्राॅली, लाइटर, पाइप को जबरदस्ती उपभोक्ताओं को थमाया जाता है।
उपभोक्ता द्वारा सामान लेने की मनाही की जाती है तो एजेंसी संचालक द्वारा कनेक्शन देने के लिए मना कर दिया जाता है। जिस कारण उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान जिलाध्यक्ष हाजी अयूब खां ने मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि कस्बा में गैस एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं का जमकर शोषण हो रहा है। बताया है कि एजेंसी संचालक द्वारा कनेक्शन के एवज मे चार हजार सात सौ छत्तीस रुपए वसूल किए जा रहे हैं। जबकि कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं को महज दो हजार के करीब में गैस कनैक्शन देने का प्रावधान है। जिसमें सिर्फ सिलेंडर रेग्यूलेटर लेने की बाध्यता है। ऐसे मे उपभोक्ताओं को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बा निवासी दिलीप सिंह, इस्माइल खां, सूर्यकांत, रमेश चन्द, जीतू मीणा आदि ने बताया कि एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
^उपभोक्ताओंको अगर 4736 रुपए में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्रवर्मा, एसडीएमबाड़ी
संचालक ने दलालों को दिया बढ़ावा
कस्बाके एजेंसी संचालक द्वारा कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में कनेक्शन के लिए दलालों को बढावा दिया जा रहा है। जो उपभोक्ताओं से संपर्क कर कनेक्शन दिलाने में जमकर शोषण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं द्वारा दलालों को चार हजार सात सौ छत्तीस रुपए की राशि देने पर दूसरे दिन ही कनेक्शन जारी कर दिया जाता है। जबकि एजेंसी संचालक द्वारा पूर्व में आवेदन फार्मों के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की जा चुकी है उपभोक्ता द्वारा आवेदन करने के बावजूद अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को दलालों की शरण मे जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही उपभोक्ता भी एजेंसी संचालक नियमों से परेशान हैं। जिला परिषद सदस्य इस्माइल खां ने बताया कि एजेंसी संचालक द्वारा रिफिल करने में भी उपभोक्ताओं