- Hindi News
- सड़क हादसे में युवक की मौत, थाने पर प्रदर्शन
सड़क हादसे में युवक की मौत, थाने पर प्रदर्शन
कस्बेमें बुधवार रात तेज गति से रही कार की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के आरोपी कार चालक पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार सुबह व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार कोठा तलाई निवासी प्रदीप पुत्र ईश्वर कुमार सिन्धी 25 बुधवार रात करीब 10 बजे मोपेड से घर जा रहा था। केकडी़ की तरफ से रही कार मोपेड को टक्कर मार दी। प्रदीप कार के नीचे फंस गया एवं कार आगे सड़क के किनारे खड़े डम्पर से टकरा गई। कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ लोगों ने कार चालक को पहचान लिया। मृतक के परिजनों ने कार चला रहे पटवारी राजवर्द्धन को गिरफ्तार करने की मांग की। पटवारी केकड़ी रोड पर फार्म हाउस में छिप गया। गुरुवार सुबह कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रख थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर पटवारी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर केकडी़ से क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा,तहसीलदार सुभाष चौधरी, हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष छगनलाल रेगर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, पालिका अध्यक्ष दुर्गालाल माली,हरिमोहन शर्मा, अजय पारीक, पार्षद शैलेन्द्र जैन पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़,उत्सव समिति के मंत्री विजय कुमार लढा़ पार्षद प्यारेलाल खिंची आदि भी थाने गए। पुलिस थाने में राधेश्याम पोरवाल की क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा से तकरार हो गई। बाद में उपखंड अधिकारी नीतु यादव ने मौके पर पहुंचकर पोरवाल से चर्चा कर आरोपी के विरुद कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के परिजनों ने मनोज आहूजा को मौके पर बुलाकर आरोपी पटवारी के विरुद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पटवारी राजवर्द्धन के विरुद तेजगति लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
सरवाड़. बुधवार रात मोपेड़ सवार की मौत के बाद आक्रोशित व्यापािरयों को समझाती पुिलस दुर्घटनाग्रस्त कार िजससे युवक की मौत हुई।