विद्यािर्थयों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
सरवाड़. हनुमानगढ़में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर फतहगढ़ के अमृतवाणी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय के प्रशासक भागचंद चौधरी ने बताया कि हनुमानगढ़ में आयोजित प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के छात्र देराठू निवासी जयसिंह चौधरी के पुत्र रणवीर चौधरी एवं जतीपुरा निवासी शिवराज धाकड़ की पुत्री अंजू कुमारी धाकड़ का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। चयनित छात्र-छात्राएं आंधप्रदेश के वेस्ट गोदावरी में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नागोला.खो-खोप्रतियोगिता में नांदसी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी एवं दूदू में आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में नांदसी विद्यालय के छात्र लेखराज, रामराज, श्रवण जाट छात्रा शिमला, लीला, छोटी जाट के खेल-कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से छात्रा वर्ग 17 वर्ष में राज्य में प्रथम स्थान तथा छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अजमेर जिले का गौरव बढ़ाया। शारीरिक शिक्षक किशनलाल जाट प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह राठौड़ का ग्रामीणों ने आभार जताया।