पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक योजनाओं की दी जानकारी

बैंक योजनाओं की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़. बैंकऑफ बडौदा की ओर से ग्राम भगवानपुरा में शुक्रवार रात को बैंक के अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बैंक की ओर से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इसमें बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के आरबीडीएम जांगिड़, अग्रणी जिला प्रबंधक एसके सिंघल,आरआर शर्मा, एेके बोस एवं बैंक के शाखा प्रबंधक कैलाश जैन आदि ने बैंक की ओर से किसानों के लिए बैंक से दिए जा रहे किसान कार्ड,पशुपालन के लिए लोन आदि योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने हाल ही में शुरु की गई भामाशाह योजना एवं जन धन योजना से भी जुड़ने की अपील करते हुए योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। बैंक के विजयसिंह चित्तौड़िया एवं गोपाल बरनेला, अरुणपाल, गजेंद्र सोनी, राजू रंजन, विकास हलदानिया, अजय सोनी, विजय लक्ष्मी आदि ने भी ग्रामीणों को बैंक से मिलने वाले किफायती ऋण आदि के बारे में सिल सिलेवार समझाया। कार्यक्रम में सरपंच प्रहलाद बैरवा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में बैंक की ओर से किसानों के लिए लगाई गई चौपाल के लिए बैंक के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

सरवाड़. रात्रिचौपाल में किसानों को जानकारी देते बैंक के अधिकारी।