पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान का बताया महत्व

विज्ञान का बताया महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| विज्ञानके क्षेत्र में निरंतर प्रयास करे तो उन्हें तरक्की की ओर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर तथा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में शुरु हुए तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले के शुभारंभ पर पालिका अध्यक्ष दुर्गालाल माली ने कहा उन्होंने कि हमारे जीवन में विज्ञान का बड़ा महत्व है। उन्होंने समझाया कि बिना विज्ञान के तो गुण ज्ञान ही वैज्ञानिक बनने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिर्वत वरिष्‍ठ शिक्षक कृष्ण गोपाल पारीक ने की। कार्यक्रम में नगर पालिका के उपाध्यक्ष भगवानदास मूदंडा, पालिका के अधिशासी अधिकारी सहदेव दान भाजपा नेता सूरज पेंटर, अरांई ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कांता प्रसाद शर्मा, पार्षद भागचंद खिंची, प्रधानाचार्य रामकिशन माहेश्वरी आदि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे रहने की प्ररेणा दी। पहले दिन चाट, क्विज, मॉडल आदि प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में सरकारी गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान नगर पालिका पार्षद प्यारेलाल खिंची, भगवान भट्ट आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मोहम्मद शब्बीर खान ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।