पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स समाज का सम्मान समारोह 28 को

पेंशनर्स समाज का सम्मान समारोह 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा सरवाड़ का सम्मान समारोह 28 सितंबर को मनाया जाएगा। उपशाखा के अध्यक्ष कालीचरण शर्मा एवं मंत्री हुसैन अंसारी ने बताया कि हिन्दू धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार जगदीश नारायण शर्मा होंगे। बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक कैलाश चंद जैन फतहगढ़ शाखा के जेपी सांखला, चिकित्सा प्रभारी अखिलेश पालरिया एवं शाखा के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद तायल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा। समाज के अध्यक्ष कालीचरण शर्मा के सान्निध्य में हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। नवजीवन भवन में आयोजित बैठक में पीरु लाल खिंची, श्रीराम सोनी, सज्जन सिंह सिसोदिया, हाजी करीम खान, पीरु लाल कलाल, लछमण सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।