पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

बाल कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| गणपतिआदर्श बाल विद्या मंदिर में संस्था प्रधान राजेश कुमार जैन के सान्निध्य में बाल कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। इसमें राहुल कुमार खटीक को प्रमुख मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में पप्पू लाल खारोल को शिक्षा मंत्री, प्रतिभा भगत अनुशासन मंत्री, अन्नु गोस्वामी सांस्कृतिक मंत्री, मोहन दरोगा प्रचार मंत्री एवं दीपमाला सोनी को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद में कार्यकारिणी के मंत्रियों एवं प्रमुख को पद की शपथ दिलाई गई। संस्थापक महेश जैन ने हिन्दी पखवाड़ा दिवस के दौरान हिन्दी दिवस के महत्व पर बल दिया। इसके बाद में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभा भगत, शानू लक्षकार, दीपमाला, पियूष सैनी आदि विजेता रही। विजेताओं को विद्यालय परिवार की ओर से पारितोषिक देकर सम्मानित किया। लीला जैन रिंकू जैन, कृष्णा लक्षकार, यशोदा लक्षकार आदि उपस्थित थे।