पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। समाज सेवी गोपाल किशन शारदा श्रीराम विद्यालय में सोमवार को जरूरतमंद स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राज्ञ जैन गोशाला के अध्यक्ष एवं भामाशाह तेजसिंह पानगड़िया ने की। व्यापारी नरेंद्र कुमार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्राज्ञ जैन गोशाला के अध्यक्ष तेजसिंह पानगड़िया ने छात्र-छात्राओं से जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय परिवार की ओर संस्थापक हरिनारायण खंडेलवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रहलाद माली, नंद किशोर, कविता गुप्ता, चंद्रकला सोनिया आदि उपस्थित थे।

सरवाड़. स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित करते अतिथि।