सरवाड़. पालिका बोर्ड की बैठक 15 को
नगरपालिका की साधारण सभा 15 फरवरी को होगी। पालिका अधिशासी अधिकारी महावीर प्रसाद पारीक ने बताया कि साधारण सभा में वर्ष 2016-17 के बजट पर विचार, पुरानी तहसील कार्यालय, पटवार भवन एवं पुरानी नगर पालिका को पालिका के नाम हस्तांतरण करवाने, अम्बेडकर सर्किल के जीर्णोद्घार एवं हाईमास्क लाइट लगाने, मुख्यमंत्री जन आवास के लिए भूमि आरक्षित करना, नगर पालिका एवं उपखंड कार्यालय में मूत्रालय, शौचालय निर्माण करवाने, तिकल्या भाटा में विवेकानंद सर्किल पर हाई मास्क लाइट लगाने सर्किल कस जीर्णोद्घार करवाने तथा पशु मेला के आयोजन सहित आदि पत्रावलियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।