जनता को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार
कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर नगर युवक एवं कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर चल रही कार्मिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक रघु शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वसुंधरा सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतर पा रही है। इसके चलते प्रदेश में बिजली-पानी एवं शिक्षा, चिकित्सा के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा नेता बड़े-बड़े वादे कर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आम जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। शर्मा ने कहा कि काला धन वापस लाने, पाकिस्तान को करारा जवाब देने जैसे मुद्दों पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा नेता की अोर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया तो सरकार आने पर उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर आम जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाने की अपील की।
धरने का समर्थन करने आए केकड़ी के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा की अब पूरे प्रदेश में उलटी गिनती शुरू हो गई है। धरने का नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल मौलाना शकूर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकरसिह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम टांक, पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद कुरैशी, पार्षद अतीक तंवर, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जैसावत आदि ने भी सम्बाेधित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद विशाल मेवाड़ा, विजेन्द्र सिंह पीपरोली, बंटी नेब, शाबाब खान, आशीष जैन, अमित जैन, सुरेंद्र नाकोड़ा, प्रधान धाकड़, आशीष जैन, जितेंद्र राठौड़, बनवारी खिंची, चेतन खिंची, राजू आचार्य, पार्षद रहीस झारोली, सुद्धाम हुसैन, जावेद अंसारी, रामप्रसाद गुसाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कस्बेवासी उपस्थित थे।
सेवाएंदेंगे 14 चिकित्सक : केकड़ीके 14 चिकित्सकों को बारी-बारी से सरवाड़ में सेवाएं देने के जिला कलेक्टर के आदेश को प्रशासन ने लागू करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश दिए थे।
चिकित्सालय के बाहर धरने को सम्बोधित करते पूर्व विधायक रघुशर्मा।