- Hindi News
- खंडार में पीडब्यूडी का डिवीजन ऑफिस बनेगा
खंडार में पीडब्यूडी का डिवीजन ऑफिस बनेगा
खंडार में पीडब्यूडी का डिवीजन ऑफिस बनेगा
सवाई माधोपुर| खंडारक्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों के लिए अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इसके लिए खंडार में पीडब्ल्यूडी का डिवीजन ऑफिस खोला जाएगा। यह बात गुरुवार को खंडार विधायक ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि खंडार क्षेत्र जिले के अंतिम छोर पर बसा होने के कारण विकास के क्षेत्र में हमेशा पिछड़ा हुआ रहा है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्य करवाए गए है। प्रेसवार्ता में भाजपा के जगदीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि भी मौजूद थे।