पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो रक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक

गो रक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर| गोकृपा कथा का शुभारंभ 12 से 18 दिसंबर को शहर के हायर सैकंडरी मैदान में होगा। कथा श्रवण एवं लोगों में जागरूकता के लिए गो कृपा रथ को संयोजक डाॅ. भरत मथुरिया, आचार्य लोकेंद्र शर्मा, श्याम सिंहल, पार्षद मंजीत सिंह आदि ने रवाना किया।

चेतना रथ ने गांवों में जाकर लोगों को गो रक्षा के लिए जागरूक किया। वहीं पदाधिकारियों में सवाई माधोपुर शहर क्षेत्र में पीले चावल बांटकर कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गौ रक्षा के लिए लोगों को बताया। कथा का आयोजन सायं 6 बजे से रात्रि नौ बजे तक होगा। इसके लिए गंगाजी की कोठी से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा रवाना होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दंडवीर बालाजी पर पहुंचेगी। यहां संत द्वारा गौ कथा के सार पर दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक प्रवचन होंगे।

मानटाउन क्लब में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक स्वामी धर्मदेव ने गोवध पर चिंता जताते हुए लोगों से इस समस्या के निराकरण के लिए आगे आने का आग्रह किया।

सूरवाल|कस्बेके पंचायत भवन में गौ कृपा चेतना रथ ने पहुंचकर लोगों को गौरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संत ने लोगों को गौ से मिलने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा का मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। अन्य गांवों में भी चेतना रथ ने लोगों को गौकृपा एवं गौरक्षा के बारे में जागरूक किया।