बीएसएनएल कर्मियों का प्रदर्शन
बजरियाके बीएसएनएल कार्यालय के सामने गुरुवार दोपहर को बीएसएनएल की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर में संगठन से जुड़े कर्मचारी अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रत होने के बाद धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल का निजीकरण करने एमटीएनएल का विलय करने के विरोध सहित बीबीएनएल को बीएसएनएल में मिलाने, सीएमडी की पोस्ट को भरने, नई भर्ती करने सहित फॉर जी मोबाइल सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान धरने पर एसएनईए के जिला सचिव बच्चू सिंह, सहायक सचिव एच.पी. शर्मा, संगठन सचिव आर.बी. बैरवा, बीएसएनएलईयू के जिला सचिव के.पी. मीना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
सवाई माधोपुर. बजरियास्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते बीएसएनएल यूनियन के पदाधिकारी।