- Hindi News
- सवाई माधोपुर| भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष
सवाई माधोपुर| भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष
सवाई माधोपुर| भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया की अध्यक्षता में पटेल नगर में हुई। बैठक में जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए मोर्चा की ओर से जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता को प्रभारी बनाया तथा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। मंडी रोड के लिए अंतिमा जैन को, शहर के लिए शकुंतला तंबोली को, रेल्वे कॉलोनी के लिए सीमा चौधरी को प्रभारी बनाया गया।
विधायकको बताई समस्याएं
भगवतगढ़| कस्बेके लोगों ने एवं भाजपा पदाधिकारियों ने खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को भगवतगढ़ आगमन पर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ता बच्छराज शर्मा, राजेंद्र सिंह गोहिल, सत्यनारायण मोदी आदि ने विधायक को समस्याएं बताई। उन्होंने कस्बे की प्रतिभाओं के साथ न्याय हो इसके लिए विज्ञान संकाय खोले जाने, बालिका माध्यमिक विद्यालय को उमावि में क्रमोन्नत करने, अधूरी पड़ी सड़क के कार्य को पूरा करवाकर लोगों की परेशानी दूर करवाने, गलवा पर एनीकट बनवाने, खेड़ा का बालाजी से बंध तक सीसी सड़क बनवाकर लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां
न्यूज़ इनबॉक्स