ग्राम सभा निरस्त करने के निर्देश
बौंली| ग्रामपंचायत कोड्याई के लोगों ने सरपंच हंसीदेवी को ज्ञापन देकर 10 दिसंबर को आयोजित ग्राम सभा निरस्त करने की मांग की है। ग्राम के राजीव मीणा एवं कुंजीलाल मीणा ने बताया कि ग्राम के कई लोगों ने सरपंच को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि 10 दिसंबर को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों की उपस्थिति बहुत कम थी। जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं एवं ग्राम सभा में किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन को भी उन्होंने गलत बताते हुए दुबारा ग्राम सभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन करने की मांग की है। इस पर सरपंच ने सचिव को उक्त ग्राम सभा को निरस्त कर दुबारा ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए है। ग्रामीणों ने उक्त शिकायत कलेक्टर सहित कई अधिकारियों को भी भेजी है।
शिविरमें 60 रोगियों की जांच: सवाई माधोपुर| राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय सवाई माधोपुर में निशुल्क मधुमेह रोग जांच शिविर में 60 रोगियों की जांच की गई।