पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लछमा हत्याकांड : आरोपी रिमांड पर

लछमा हत्याकांड : आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लछमा हत्याकांड : आरोपी रिमांड पर

सवाईमाधोपुर | बौंलीथाना पुलिस ने लछमा हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए पांचवें आरोपी को गुरुवार को सवाई माधोपुर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। थाने के धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पांचवें आरोपी रामकिशन उर्फ नरेश निवासी देवली जिला टोंक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

बाइककी टक्कर से महिला गंभीर घायल

सवाईमाधोपुर | मैनपुरागांव की मुख्य सड़क पर से गुजर रही महिला रुकमणी निवासी मैनपुरा के एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंसकर्मी ठंडीराम और जयसिंह द्वारा सवाई माधोपुर अस्पताल में ले जाया गया।

17वाहन जब्त : आरपीएफथाना प्रभारी निहाल सिंह के नेतृत्व में सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे परिसर में नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 17 वाहनों को जब्त किया गया।