पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय निर्माण के लिए 17 लोगों को चेक बांटे

शौचालय निर्माण के लिए 17 लोगों को चेक बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़ | ग्रामपंचायत महापुरा में निर्मल भारत स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करने पर ग्राम पंचायत द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन पर 17 लोगों को चेक वितरित किए गए। नरेगा सहायक सचिव सुरेश चन्द मीना ने बताया की 17 लोगों को 4600 रुपए की राशि के चेक वितरण किए गए है। इस मौके पर सरपंच मनभर चौधरी सहित ग्राम सचिव शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष रामजी लाल चौधरी उपस्थित थे।

वरिष्ठतासूची में संशोधन के लिए आवेदन आमंत्रित

सवाईमाधोपुर | जिशिअमाध्यमिक ने वरिष्ठ अध्यापक पुरुष, महिला, तृतीय श्रेणी अध्यापक पुरुष, महिला से संबंधित पुराने प्रकरण, वरिष्ठता योग्यता अंकन एवं संशोधन के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 28 फरवरी 2015 तक भिजवाएं।

प्रधानगुर्जर अध्यक्ष, आशाराम उपाध्यक्ष

सवाईमाधोपुर | ऑलइंडिया स्टूडेंट फैडरेशन की तहसील इकाई का गठन जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा एवं प्रभारी फिरोज खान के निर्देशन में हुआ। इसमें प्रधान गुर्जर अध्यक्ष, आशाराम गुर्जर उपाध्यक्ष, हनुमान मीणा महासचिव एवं सुनील मीणा को सचिव मनोनीत किया गया है।

शिविरमें 75 कनेक्शनों की स्वीकृति

सवाईमाधोपुर | रुडिपएवं नगर परिषद द्वारा सीवरेज सिस्टम के लिए कनेक्शन शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 75 कनेक्शनों की स्वीकृतियां जारी की गई। शिविर में जवाहर नगर, गुलाब बाग, ट्रक यूनियन तथा आसपास के लोगों को लाभान्वित किया गया।

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की साधारण सभा 14 को

सवाईमाधोपुर | गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की साधारण सभा 14 दिसंबर को गौत्तमाश्रम ट्रस्ट में होगी। यह जानकारी ट्रस्ट मंत्री ने दी है।

प्रतियोगिताएवं प्रतिभा खोज कार्यक्रम 14 को

सवाईमाधोपुर | सैनीविकास संस्थान जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सवाई माधोपुर तहसील कार्यकारिणी द्वारा समाज के बालक-बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता एवं प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर सुबह 8 बजे आलनपुर में होगा। यह जानकारी जिला प्रवक्ता कमलेश सैनी ने दी है।

प्रतिभासम्मान समारोह 28 को

सवाईमाधोपुर | अखिलभारतीय बैरवा महासभा शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैरवा समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को रणथंभौर रोड पर एक मैरिज गार्डन में होगा। जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल ने बताया कि प्रतिभाएं अपना आवेदन बैरवा धर्मशाला, तिलकर सदन मीणा कॉलोनी, बैंडवाल ट्रेडर्स क