पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जद्दोजहद के बाद बना रास्ता राहत मिली तो स्कूल मर्ज

जद्दोजहद के बाद बना रास्ता राहत मिली तो स्कूल मर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़रोड से एक किलोमीटर दूर मछलीपुरा ढाणी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यािर्थयों को अब कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक िवद्यालय में पढ़ाई के लिए जाना होगा।

इसे विडंबना ही कहेंगे कि छात्राें को पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक आने-जाने का मार्ग नहीं था। ग्रामीणों के निरंतर मांग करने के बाद पंचायत तथा प्रशासन ने प्रयास करके कुछ दिनों पूर्व विद्यालय के लिए मार्ग बनवा दिया। लेकिन मार्ग बनकर तैयार हुआ तो शिक्षा विभाग ने यहां विद्यालय का एकीकरण कर दिया तथा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक िवद्यालय में मर्ज कर दिया। इससे यहां के छात्रों के लिए मार्ग की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन अब स्कूल ही नहीं होने से उन्हें तीन किलोमीटर दूर कस्बे में जाकर अध्ययन करने की दूसरी समस्या पैदा हो गई।

अब दिक्कत क्या

सूरवालसरपंच इशाक मोहम्मद ने बताया कि विद्यालय मर्ज किए जाने से विद्यालय के छात्रों को तीन किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाने की विवशता हो गई है। वहीं छात्रों को सवाई माधोपुर-लालसोट मेगा हाइवे क्रॉस करके कस्बे के विद्यालय में अध्ययन करने जाना पड़ता है।

विरोधशुरू

कईबार संबंधित अधिकारियों को स्कूल यथावत रखने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। सूरवाल सरपंच इशाक मोहम्मद ने बताया कि यदि विद्यालय का एकीकरण निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यालय को यथास्थिति रखने की मांग की है।