अब साधन के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
भगवतगढ़ | कस्बेसहित आसपास के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अब डग्गेमार साधनों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीणों को रोडवेज की ग्रामीण परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गुरुवार को सवाई माधोपुर से जौंला, कावड़ एवं रेवतपुरा होते हुए भगवतगढ़ के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से साधनों के अभाव से हो रही परेशानी को दूर करने की मांग थी। इसके लिए प्रयासों के बाद अब इस सेवा को शुरू किया गया है। बस सवाई माधोपुर से भगवतगढ़ एवं गिरधरपुरा होते बगीना एवं ऐचेर तक जाएगी। इसके बाद इसी मार्ग से सवाई माधोपुर के लिए बस की आवाजाही होगी। लोगों अन्य स्थानों के लिए भी बसों का संचालन करवाने के लिए विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों से आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा के सत्यनारायण मोदी, राजेंद्र सिंह गोहिल, कृष्णावतार शर्मा, सूरज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
भगवतगढ़. कस्बेसे सवाई माधोपुर के लिए ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते खंडार विधायक एवं अन्य पदाधिकारी।
गांवों में दौड़ी रोडवेज बसें