- Hindi News
- घर घर पहुंचेगा सफाईकर्मी बजाएगा घंटी, उठाएगा कचरा
घर-घर पहुंचेगा सफाईकर्मी बजाएगा घंटी, उठाएगा कचरा
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
स्वच्छभारत अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए अब नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर से कचरा उठवाया जाएगा। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
गंदगीफैलाने पर जुर्माना
स्वच्छभारत अभियान से आमजन को जोड़ने के लिए राज्य सरकार डोर-टु-डोर कचरा एकत्र करने के लिए नगर परिषद क्षेत्रों में सफाई के लिए आमजन से हर माह 30 से 100 रुपए का शुल्क लेने की तैयारी कर रही है। यदि कोई मकान मालिक और दुकानदार कचरा संग्रहण करने वाली संस्था का सहयोग नहीं कर सड़क या खाली भूखंड पर कचरा फेंकता है, तो उसके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम बियाणी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निदेशक के आदेशानुसार डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण योजना के तहत मकान मालिक और दुकानदार से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत सफाई में सहयोग नहीं देकर कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
आगेआएं स्वयंसेवी संगठन
नगरपरिषद आयुक्त पंकज कुमार मंगल ने बताया कि डोर टु डोर कचरा संग्रहण के लिए विभिन्न संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए है। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग नहीं करने के साथ ही कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरीय ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन एक हथालन) नियम 2000 की पालना के लिए नगर परिषद क्षेत्र में घर घर कचरा संग्रहण करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से मोहल्ला विकास समिति, वेलफेयर एसोसिएशन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह आदि संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
सवाई माधोपुर. नपकार्यालय में आए स्वच्छता मित्र आपके द्वार योजना के तहत खड़े रिक्शे।
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
स्वच्छभारत अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए अब नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर से कचरा उठवाया जाएगा। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
गंदगीफैलाने पर जुर्माना
स्वच्छभारत अभियान से आमजन क