पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मगरमच्छों के बीच जिंदगी बचाने कूद गए गोताखोर

मगरमच्छों के बीच जिंदगी बचाने कूद गए गोताखोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| शहरराजबाग क्षेत्र में बने एनीकट में शुक्रवार रात एक युवक की एनीकट में डूबने से मृत्यु हो गई। युवक की डूबने से मृत्यु का समाचार मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। कोतवाली थानाधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि न्यू मार्केट शहर सवाई माधोपुर निवासी श्यामसुंदर अग्रवाल (36) पुत्र मदनमोहन शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे से घर से गायब था। शनिवार को सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसे तलाशना शुरू किया। इस दौरान लोगों को शहर राजबाग से आगे पिकनिक स्थल एनीकट में एक युवक के कपड़े एवं चप्पलें दिखाई दी। जिसके आधार पर पुलिस तथा परिजनों गायब हुए युवक के पानी में डूबे होने का अंदेशा जताया। इस पर पहले तो पुलिस ने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गोताखोरों को बुलाया। कुछ ही समय में गोताखोर एनीकट पहुंच गए तथा एनीकट में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल लिया। शव को बाहर निकालने के बाद मृतक की पहचान श्यामसुंदर अग्रवाल के रूप में की गई। पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय में ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दिखायासाहस

कोतवालीथानाधिकारी ने बताया कि जब पुलिस को शव ढूंढ़ने में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर वसीम, यकीन, अब्दुल हमीद तथा पप्पू ने एनीकट में मगरमच्छ होने के बाद भी अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाते हुए एनीकट में कूदकर शव की तलाश शुरू की तथा उनके प्रयासों से कुछ समय में ही पानी में डूबे युवक के शव को निकाल लिया गया।

आत्महत्याकी आशंका

थानाधिकारीने बताया कि मृतक का घर में आए दिन झगड़ा होता था। हो सकता है शुक्रवार को भी उसका किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से अन-बन हो गई। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने एनीकट पर मिले कपड़ों तथा चप्पलों को देखकर एवं लोगों से पूछताछ के बाद आशंका जताई है कि मृतक ने गृह क्लेश के चलते एनीकट में डूबकर अपनी जान दी हो।

बाजाररखे बंद

युवकके एनीकट में डूबने से मृत्यु होने के बाद न्यू बाजार क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सवाई माधोपुर| शहरराजबाग क्षेत्र में बने एनीकट में शुक्रवार र