पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिरनी|खिरनी सेजोलंदा होते हुए बड़ौदिया जाने वाला सड़क मार्ग काफी

खिरनी|खिरनी सेजोलंदा होते हुए बड़ौदिया जाने वाला सड़क मार्ग काफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरनी|खिरनी सेजोलंदा होते हुए बड़ौदिया जाने वाला सड़क मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोलंदा सरपंच राम निवासी देवी तथा खिरनी पंचायत सरपंच सुरेश चंद मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर बजरी से ओवरलोड वाहनों के आवागमन से यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों सहित विधायक दीया कुमारी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।

अधिकराशि के बिल आने से बढ़ी मुश्किल

कुस्तला | कस्बेसहित आस पास के गांव में बिजली का बिल अधिक आने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस माह बिजली निगम ने बिलों में दोगुनी राशि भेजी गई, जिससे वह काफी परेशान है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिनको अभी तक बिल नहीं मिला है। उपभोक्ताओं ने निगम के अभियंताओं से समस्या समाधान की मांग की है।

पांचमाह से नहीं मिल रहा वेतन

हिंदूपुरा| ग्रामपंचायत मुख्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों को पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बाबू लाल मीना ने बताया कि पांच माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से अध्यापक कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उनका वेतन अभी भी नहीं मिल रहा है। वंचित अध्यापकों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र वेतन दिलवाने की मांग की है।

महाविद्यालयमें सुविधा नहीं, विधायक को ज्ञापन

सवाई माधोपुर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की सवाई माधोपुर महाविद्यालय शाखा की ओर से विधायक को महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन देकर निराकरण की मांग की गई है। इस बारे में परिषद की और से विधायक को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में सफाई, मरम्मत, आडिटोरियम निर्माण, शहीद स्मारक, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, भगत सिंह पार्क का विकास, पुराने दरवाजे को दुबारा चालू करवाने, छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग शौचालय बनाने, केंटीन, व्याख्याताओं के लिए कक्ष, पार्किंग एवं बास्केटबाल कोर्ट का निर्म