- Hindi News
- फिर टूटी शहर की पाइप लाइन हजारों लोगों को नहीं मिला पानी
फिर टूटी शहर की पाइप लाइन हजारों लोगों को नहीं मिला पानी
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
शहरको पानी की सप्लाई करने वाले भैरूदरा पंपिंग स्टेशन के सामने शनिवार को एक बार फिर पानी की मुख्य लाइन टूटने से सुबह के समय शहर के लोगों को पानी नहीं मिला। दूसरी तरफ लाइन टूटने के बाद उसका कोई नियंत्रण नहीं होने से पंपिंग स्टेशन के लाखों लीटर पानी के साथ शहर के अधिकांश उच्च जलाशयों का पानी भी इससे निकल गया। विभाग के अधिकारी खुद कह रहे हैं कि उक्त स्थान पर बार बार लाइन टूटती है, लेकिन जब समाधान की बात आती है तो अधिकारी कई कारण बता कर पल्लू झाड़ लेते हैं।
आज सुबह छह बजे ज्यों ही पानी के लिए बिजली बंद हुई लोग नलों के आगे बर्तन लगा कर बैठ गए, लेकिन नलों से साढ़े सात बजे तक भी एक बूंद पानी नहीं टपका। जानकारी करने पर पता चला की ठीक भैरू दरवाजे के बीच मुख्य लाईन टूटने से शहर की सभी टंकियों का पानी वहां से निकल गया और लाइनों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
आएदिन यही िस्थति
पुरानेशहर क्षेत्र के लिए विभाग की ओर से भैरू दरवाजे पर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय स्थापित कर वहां कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं। इसी स्थान पर विभाग का पंपिंग स्टेशन है जहां से पूरे शहर को पानी देने वाली सभी टंकियों को माधोसिंहपुरा से आने वाले पानी की बूस्टिंग की जाती है। आज सुबह इसी पंपिंग स्टेशन के सामने स्थित भैरू दरवाजे के बीच लाइन टूटने के बाद कर्मचारी लाखों लीटर पानी को व्यर्थ बहता देखते रहें।
यहहै आलम
इसबारे में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशू शर्मा से बात करने पर उन्होंने माना कि। भैरू दरवाजे से लेकर जामा मस्जिद तक की लाइन सीमेंट की है। इस मार्ग पर कभी बहुत अधिक भारी वाहन या एयर बबल बनने पर लाइन फट जाती है। पंपिंग स्टेशन के बाद कही कोई नियंत्रण वाल्व नहीं होने से एक बार लाइन फटने पर वहां से बहने वाले पानी को रोकना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद के सामने की पुलिया पर नई लाइन के लिए पिलर बनाने के काम चल रहा है। जब तक यह काम नहीं होता है नई लोहे की लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो सकती है। शर्मा ने माना कि पूरा मार्ग सीसी होने के कारण नीचे के लीकेज के बारे में जानकारी नहीं मिलती है और बोल्डर के कारण बहुत अधिक पानी नीचे से नाले में निकल जाता है जिसका पता ही नहीं चलता है।
नईलाइन कुछ ही िदनों में
कनिष्ठअभियंता ने दावा किया की उन्होंने आज