पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी 4 महिलाएं घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी 4 महिलाएं घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोटकोटा मेगा हाइवे पर निमोद से करेल लिंक रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार महिला-पुरुषों में से चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची भाड़ौती पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।

भाड़ौती चौकी प्रभारी हनुमान मीना ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिला पुरुष समीप के गालद गांव से तीये की बैठक में भाग लेने के लिए बरनाला गांव जा रहे थे। अचानक रास्ते में मेगा हाइवे से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर ट्रॉली करेल लिंक रोड पर असंतुलित होकर खाई में पलट गई, जिससे उसमें सवार महिलाएं तथा पुरुष दब गए। घायलों की चीख पुकार सुन खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर भाड़ौती पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की सहायता से ट्रॉली में फंसे घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस से सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर भर्ती कराया। एंबुलेंसकर्मी नफीस इस्लामुद्दीन ने बताया कि दुर्घटना में गालद निवासी जगदीशी मीना, रसाल मीना, कजोड़ी तथा मोहरा घायल हुईं हैं, जिनका सवाई माधोपुर सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

ट्रकोंकी भिड़ंत

भाड़ौती | लालसोटकोटा मेगा हाइवे के बनास पुलिया दुब्बी गांव के बीच शनिवार सुबह ट्रक मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, मगर दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक भाड़ौती की ओर से सवाई माधोपुर जा रहा था। अचानक सामने से रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद सवाई माधोपुर की ओर रहे ट्रक ने बनास पुलिया की रेलिंग तोड़ दी, लेकिन रेलिंग की वजह से पलटने से बच गया। वहीं मिनी ट्रक सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर खड़ा रहा। हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

भाड़ौती. लालसोटकोटा मेगा हाइवे पर निमोद करेल लिंक रोड पर असंतुलित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली तथा घायलों को निकलते पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण।