पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाड़ा ने बौंली को हराया

बरवाड़ा ने बौंली को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा

कस्बेमे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान मे चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता मे शनिवार को कई मैच हुए, जिनमें बरवाड़ा, एलपीजी तथा मानटाउन क्लब विजेता रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले मैच में चौथ का बरवाड़ा प्रथम ने बौंली को 8-0 से, दूसरे मैच में एलपीजी क्लब सवाई माधोपुर ने भास्कर क्लब सवाई माधोपुर को 3-1 से हराया। शाम की पारी में हुए तीसरे मैच में मानटाउन क्लब सवाई माधोपुर ने चौथ का बरवाड़ा द्वितीय को 3-0 से हराया, जिसमें दो गोल दीपक शर्मा तथा एक गोल चंचल सिंह ने किया। दिन का अंतिम मैच एलपीजी क्लब सवाई माधोपुर तथा चौथ का बरवाड़ा प्रथम के बीच खेला गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई।