पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण पर्यटन को विकसित करें

ग्रामीण पर्यटन को विकसित करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वपर्यटन दिवस के पर्यटन विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक एवं उप निदेशक बाघ परियोजना रणथम्भौर सुदर्शन शर्मा थे। अध्यक्षता एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ ने की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सवाई माधोपुर में पर्यटन की विपुल संभावनाएं बताते हुए कहा कि ग्रामीण पर्यटन को विकसित किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने नेचर गाइडों से आग्रह किया कि यहां रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट के भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को नियमों की जानकारी दे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदर्शन शर्मा ने कहा कि रणथंभौर किले की पहचान विश्व विरासत के रूप में पूरी दुनिया में है। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा ने रणथंभौर दुर्ग के गौरवमयी इतिहास के बारे में कविता पाठ किया गया। संगोष्ठी में पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक संजय जौहरी ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी तथा अतिथियों का स्वागत किया। लोकेंद्र सिंह, नंदलाल प्रजापत, एम.डी. पाराशर, हरिप्रसाद योगी, पदम खत्री, मनोहर सिंह, यादवेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

सवाई माधोपुर. रणथंभौरका भ्रमण कराकर इतिहास की जानकारी देते अधिकारी।