भारतीय मजदूर संघ की बैठक आज
सवाई माधोपुर | भारतीयमजदूर संघ जिला सवाई माधोपुर के जिला कार्यसमिति पदाधिकारियों एवं संबंध संगठनों के सभी कार्य समिति सदस्य तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आठ फरवरी दोपहर 12 बजे बामा आदर्श विद्या मंदिर बजरिया में होगी। जिला मंत्री गणपतलाल मीणा ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।