पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाईमाधोपुर

बहरावंडा कलां में ट्रैक्टर चलाना सीखा रहे एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामान्य चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया गया है तथा परिजनों को सूचना कर दी है। मेडिकल ज्यूरिस्ट ने बताया कि शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे पंजाब निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश जाट बहरावंडा कलां में किसी को ट्रैक्टर चलाना सीखा रहा था। इसी दौरान उसने गलत ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया तथा प्रदीप उसके नीचे दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों ने उसे खंडार के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई माधोपुर सामान्य चिकिल्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।