- Hindi News
- सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक युवती सम्मेलन 12 अप्रैल को
सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक-युवती सम्मेलन 12 अप्रैल को
सवाई माधोपुर| सनाढ्यब्राह्मण द्वारा कोटा में छठा प्रदेश युवक-युवती सम्मेलन 12 अप्रैल को सनाढ्य सभा भावन कोटा में आयोजित होगा। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज सवाई माधोपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महावीर नगर प्रथम में होने वाले इस एक दिवसीय आयोजन में भाग लेने के लिए विवाह योग्य युवक युवतियों का पंजीयन स्थानीय इकाई पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं तथा पंजीयन शुल्क दो सौ रुपए रहेगा। इस मौके पर स्मारिका का भी प्रकाशन करवाया जाएगा।
हथकढ़ले जाते महिला गिरफ्तार : चौथका बरवाड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चैनपुरा रोड पर ममता प|ी राकेश कंजर निवासी चौथ का बरवाड़ा को हथकढ़ शराब ले जाते गिरफ्तार किया है।