पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक महोत्सव

आज मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक महोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सकलदिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य कंचन सागर एवं मुनि प्रेक्षा सागर के सानिध्य में जिला मुख्यालय स्थित जिनालयों में जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु का 8 फरवरी को एवं सातवें तीर्थंकर भगवान सुपाश्र्वानाथ का 11 फरवरी को मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मोक्ष कल्याणको के अवसर पर मुख्य रूप से आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी एवं शहर स्थित सुपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन भुसावड़ियान मन्दिर में जिनेन्द्र देव का अभिषेक, शन्तिधारा, निर्वाण लाडू चढाने, णमोकार महामंत्र का जाप, भक्तामर स्त्रोत का पाठ, प्रवचन, शास्त्र स्वाध्याय सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम प्रबंध समितियों के तत्वावधान में आयोजित होंगे। प्रबंध समितियों द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही है।