- Hindi News
- बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर काढ़ा पिलाया
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर काढ़ा पिलाया
राबाउप्रावि आलनपुर में छात्राओं को बीमारियों के लक्षण तथा उनके बचाव के तरीकों के बारे में दी जानकारियां
स्वाइन फ्लू
नगर संवाददाता | सवाईमाधोपुर
जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाइनफ्लू की बीमारी से बचाव के लिए शनिवार को कई स्कूलों में काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों को छात्रों की जांच की गई तथा स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए गए। इससे पूर्व शुक्रवार को भी कई स्कूलों में छात्रों को काढ़ा पिलाया गया था।
शहर सवाई माधोपुर के राबाउमावि में दूसरे दिन भी शनिवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सवाई माधोपुर की ओर से वैद्य विजयप्रकाश गौत्तम द्वारा छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। वैद्य गौत्तम ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की जांच की गई तथा स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के संबंध में जानकारियां भी दी गई। आठ फरवरी को भी खंडार बस स्टैंड पर काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी प्रकार राबाउप्रावि आलनपुर में छात्राओं को स्वाइन फ्लू सहित मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि बीमारियों के लक्षण तथा उनके बचाव के तरीकों के बारे में जानकारियां दी गई। राजकीय सामान्य चिकित्सालय आयुर्वेद इकाई सवाई माधोपुर के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बृज बल्लभ शर्मा, कंपाउंडर कमलेश बहादुर, गोवर्धनलाल गुप्ता आदि ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की 56 छात्राओं को आयुर्वेदिक क्वाथ (काढ़ा) पिलाया गया।
मलारनाडूंगर | तहसीलके निमोद गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रहलाद मीना सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। ग्राम पंचायत के सहयोग से वैद्य विजय शंकर गौतम ने स्कूल में अध्ययनरत 30 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर वैद्य विजय शंकर ने बताया कि सुबह के समय शीतोष्ण पानी का सेवन करना चाहिए तथा सर्दी से बचना चाहिए।
चकेरी| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चकेरी में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 148 बच्चों को स्थानीय आयुर्वेद औषधालय के वैद्य प्रेमप्रकाश बैरवा द्वारा काढ़ा पिलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के संबंध में भी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर शिक्षक विजेंद्र महावर, रामकेश बैरवा आदि उपस्थित थे।
बांटेंगेदवाइयां
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विनायक होम्योपेथिक अस्पताल में निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्साधिकारी अमरचंद मीना ने बताया कि सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
सवाईमाधोपुर | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय नीमोद में आयुर्वेद विभाग की ओर से छात्रों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। वैद्य विजयशंकर गौतम ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं इससे बचाव की जानकारी देते हुए 135 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रहलाद मीणा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अधिकारियोंने ली बैठक
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम कन्हैयालाल मिमरोट तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप मीणा ने स्वाइन फ्लू को लेकर बैठक की। ब्लॉक सीएमएचओ ने बताया कि बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में निर्देश दिया गया कि पूरे क्षेत्र में स्वाइन फ्लू पर पूर्ण निगरानी रखे। इसके लिए ए, बी एवं सी श्रेणी बनाई गई है, जिसके तहत श्रेणी के मरीजों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजने तथा बी एवं सी श्रेणी के मरीजों को दवाइयां देकर ठीक करने के आदेश दिए हैं।