- Hindi News
- वीरेंद्र सिंह गुर्जर अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
वीरेंद्र सिंह गुर्जर अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
सवाई माधोपुर | अभिभाषकसंघ सवाई माधोपुर के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में बचे हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संजय शर्मा, संदीप शर्मा तथा उमाशंकर शर्मा के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार सचिव के लिए धर्मचंद्र जैन, नेमबिंद सिंह तथा वीरेंद्र कुमार, सहसचिव के लिए महेंद्र कुमार, चेतीराम मीणा, गिर्राज प्रसाद गोयल, कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार, इमरान अली, श्रीराम सैनी चुनावी मैदान में बचे हैं।