पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट्स को सैन्य प्रबंधन रोजगार की जानकारी

कैडेट्स को सैन्य प्रबंधन रोजगार की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैडेट्स को सैन्य प्रबंधन रोजगार की जानकारी

सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज सवाई माधोपुर में एनसीसी द्वारा सैन्य प्रबंधन एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि एनसीसी महानिदेशालय एवं भारतीय थल सेना द्वारा एनसीसी कैडेट्स के दक्षता कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन उन्नयन प्रशिक्षण के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। एनसीसी के पाठ्यक्रम को सत्र 2015 से रोजगार परक बनाया गया है। डॉ. शर्मा ने कैडेट्स को बताया कि एनसीसी विशेष भर्ती योजना के अंतर्गत अल्प सेव कमीशन के लिए 35वे पाठ्यक्रम के आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। साथ ही सैन्य बल, अर्द्ध सैनिक बल, पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स में एनसीसी कैडेट्स को चयन में विशेष वरीयता दी जा रही है। कैडेट्स को निजी क्षेत्र में भी कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, सुरक्षा अधिकारी के रूप में बहुराष्ट्रीय कंपनियां नियोजित करेंगी। इसके लिए कैडेट्स को सुविधा तथा परामर्श के लिए एनसीसी हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है। शिविर में कैडेट्स को विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशासनिक सेवा संबंधी जानकारी भी दी गई।