पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर | कलेक्टरपूनम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में

सवाई माधोपुर | कलेक्टरपूनम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | कलेक्टरपूनम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें शहरी क्षेत्रों में 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह की कार्य योजना तय की गई। कलेक्टर ने इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। अभियान का शुभारंभ 25 सितम्बर को सुबह 8 बजे महावीर पार्क से किया जाएगा। 26 सितम्बर को स्काउट, एनसीसी आदि के छात्रों द्वारा जिला शिक्षाधिकारी की देखरेख में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 26 एवं 27 सितम्बर को विद्यालयों में छात्रों को प्रार्थना स्थल पर स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत सप्ताह कल से