ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
सवाई माधोपुर | महिलाथाना पुलिस में आलनपुर निवासी एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि ससुर उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा है तथा दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बदनामी की वजह से उसने लंबे समय तक किसी को भी इस बारे में नहीं बताया, लेकिन बाद में ससुर की हरकतों से तंग आकर उसने पति को इस बारे में बताया।
मारपीट-लूटका आरोपी धरा गया
सवाई माधोपुर | कोतवालीथाना पुलिस ने कुशालीपुरा और बारीफ के बालाजी के पास कुछ लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें लूटने के मामले में एक और आरोपी आसिफ खान निवासी रेलवे कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ खान ने गिरोह के लोगों के साथ कुशालीपुरा के पास घनश्याम और केदारलाल के साथ 11 जुलाई को मारपीट कर लूट की वारदात की थी। इसके बाद रवांजना डूंगर के पास बोरीफ बालाजी के पास देवराज सिंह और नरवरसिंह के साथ मारपीट कर मोबाइल और पैसे लूटे। घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपी वारिस उर्फ भूर्या निवासी रेलवे कॉलोनी था।