मीटर लगा डोरी, फिर भी भेजा बिल
बौंली | बिजलीनिगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने सजग हैं इसका उदाहरण है कि एक ग्रामीण के तो बिजली की डोरी लगी और ही मीटर लगा फिर भी उसके साढ़े तीन हजार रुपए का बिल भेज दिया।
पीड़ित ग्रामीण घाटानैनवाड़ी निवासी प्रहलाद मीणा पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उसने जुलाई माह में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उसके बाद डिमांड नोटिस की राशि भी जमा करवा दी लेकिन आज तक भी बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ। उसने बताया कि अब तक उसके घर पर तीन बार बिजली के बिल आए गए हैं। इस बार भी तीन हजार तीन सौ उन्नीस रुपए का बिल बिजली निगम द्वारा जारी किया गया है।
इस बारे में बिजली निगम के एईएन जगन लाल मीणा ने बताया कि संबंधित के प्रार्थना पत्र पर जेईएन मित्रपुरा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर बिलों के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
पटरीपर मवेशी चराते दो गिरफ्तार
सवाई माधोपुर) | आरपीएफथाना पुलिस ने रेल ट्रैक पर मवेशी चराते मंगलवार को दो और पशुपालकों को गिरफ्तार किया है। ट्रैक पर मवेशी चराने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस दौरान जगदीश निवासी नीमली खुर्द को कुस्तला सेक्शन की ट्रैक से और गिरधारी गुर्जर निवासी भडेरड़ा को रणथंभौर सेक्शन की ट्रैक से गिरफ्तार किया है।