- Hindi News
- वित्तीय स्वीकृति नहीं आने से अटका सड़क निर्माण
वित्तीय स्वीकृति नहीं आने से अटका सड़क निर्माण
चौथ का बरवाड़ा | भेड़ोलासे शेरसिंहपुरा मार्ग अधूरा होने से ग्रामीण परेशान है। मार्ग के लिए दो साल पूर्व टेंडर होने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे मे अधूरे कच्चे मार्ग मे जगह जगह कीचड़ होने तथा पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भेड़ोला से शेरसिंहपुरा गांव की दूरी पांच किमी है। भेड़ोला से शेरसिंहपुरा जाने वाला मार्ग सालों से अधूरा है। बारिश में कच्चे मार्ग मे पानी भरने से लोगों को 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांव पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियो जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
भेड़ोला सरपंच भरत सिंह ने बताया कि जनसमस्या को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाल कर ठेकेदारों को दे दिए। इसकी सूचना मार्ग पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर दी हुए है, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे मे लोग परेशान है। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण की स्वीकृति तो गई है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति अभी तक नहीं पाई है। ऐसे मे मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
बिनाकागजात बाइक जब्त
सवाई माधोपुर | शिवाड़चौकी पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच दौरान बिना कागजात के एक बाइक को जब्त किया गया। इस पर बाइक सवार युवक नंदलाल पुलिस से उलझने लगा। उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। बाद में बाइक चालक को में गिरफ्तार कर लिया।