पाली पुलिया से चंबल में कूदा युवक
पाली पुलिया से चंबल में कूदा युवक
सवाईमाधोपुर | खंडारक्षेत्र में पाली पुलिया से रविवार दोपहर दो बजे एक युवक के चंबल में कूदने की पुलिस को जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली खंडार पुलिस एवं आसपास के थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को देर शाम तक शव को तलाशने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार युवक ने पुलिया से कूदकर आत्महत्या की है। उसके कपड़े और मोबाइल बाहर ही पड़े हुए थे।
युवकट्रेन से कटा
सवाई माधोपुर | चौथका बरवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात्रि एक युवक की ट्रेन से कटने पर मृत्यु हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नारायण पुत्र चतरुलाल बंजारा निवासी रंगपुरा बारां के रूप में हुई है। यह जयपुर से बारां जा रहा था।