पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामचरित मानस ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों ने दिखाया बढ़चढ़कर उत्साह

रामचरित मानस ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों ने दिखाया बढ़चढ़कर उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | बालाजीसेवा समिति बौंली के तत्वावधान में बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में रामचरितमानस ज्ञान प्रचार-प्रसार के लिए रामचरितमानस ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा 2014 संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों सहित जयपुर के तीन परीक्षा केंद्रों पर श्रीरामचरित मानस प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। सवाई माधोपुर परीक्षा के केंद्राधीक्षक ने बताया कि परीक्षा में सवाई माधोपुर में पंजीकृत करीब 550 कनिष्ठ मध्यम एवं वरिष्ठ वर्ग के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 21 सौ, द्वितीय स्थान वालों को 11 सौ तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पांच सौ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में सात-सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

बौंली|श्रीबालाजी सेवा संस्थान बौंली के तत्वावधान में रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों सहित जयपुर के तीन परीक्षा केंद्रों पर श्रीरामचरित मानस प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। संस्थान के महामंत्री महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि परीक्षा तीन वर्गों में आयोजित की गईं। कनिष्ठ वर्ग में नामांकित 3413 में से 3202 ने, मध्यम वर्ग में नामांकित 4044 में से 3002 ने तथा वरिष्ठ वर्ग में नामांकित 655 में से 345 ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम एक अक्टूबर को जारी किया जाएगा, जिसमें प्रथम तीन स्थान पाने वालों को पुरस्कार तथा सात स्थान वालों को सांत्वना पुरस्कार छह अक्टूबर को श्रीखेड़ापति बालाजी में समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

मलारनाडूंगर | कस्बेमे रविवार को आयोजित रामचरितमानस ज्ञान प्रतियोगिता मे दो स्कूल के 278 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिटिल फ्लावर माध्यमिक स्कूल के संस्था प्रधान महेश शर्मा ने बताया कि श्री बालाजी सेवा संस्थान की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक आयोजित इस परीक्षा मे इस स्कूल के 174 तथा अंजना सीनियर सेकंडरी स्कूल के 104 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

शिवाड़. राउमाविमें आयोजित रामचरित्र मानस परीक्षा में परीक्षा देते परिक्षार्थी।