पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर से इंद्रगढ़ के बीच निकाली रेलकर्मी चेतना यात्रा

सवाई माधोपुर से इंद्रगढ़ के बीच निकाली रेलकर्मी चेतना यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

वेस्टरेलवे सेंट्रल यूनियन की शाखा सवाई माधोपुर की ओर से रविवार को सवाई माधोपुर से इंद्रगढ़ के बीच रेलकर्मी चेतना यात्रा निकाली गई। शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने बताया कि चेतना यात्रा मंडल संयुक्त सचिव एस.के. भार्गव के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान रेलकर्मियों से संपर्क किया गया तथा उनकी समस्याएं सुनी गई।

अध्यक्ष मीणा ने बताया कि एंप्लॉयज यूनियन एवं एआईआर एफ के प्रयासों से नियम बनाए गए थे कि सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में कराए जाएंगे लेकिन इंद्रगढ़ स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग ट्रैकमैन कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं कराए जा रहे हैं। कार्य करने के बाद भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाकर उनका वेतन काटा जा रहा है। रेलवे कॉलोनी और प्राईवेट कॉलोनी के बीच नाला है उसमें बड़े बड़े बबूल एवं झाड़ियां उगी हुई है। इससे नाले की सफाई नहीं होती है। गंदगी से कर्मचारी परेशानी है। कर्मचारियों को समय पर टी का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इन सभी समस्याओं के बारे में 19 सितंबर को ज्ञापन दिया जाएगा। चेतना यात्रा में सचिव बीएम पांचाल, राजवीर, वी.के. उपाध्याय, जनाबुद्दीन, मथुरालाल, शंकरलाल, राजाराम, सत्यनारायण, एस.एन.त्रिपाठी, नवलकिशोर एवं यूथ विंग के देवनारायण, हंसराज, मोहन दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।