पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन मुनि की 251 घंटों की कठोर साधना पूर्ण

जैन मुनि की 251 घंटों की कठोर साधना पूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

आवासनमंडल स्थित पोरवाल भवन में जैन संत कमल मुनि कमलेश के शिष्य धैर्य मुनि महाराज की 251 घंटे से अनवरत चल रही हठयोग तप साधना रविवार दोपहर तीन बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा एवं मांगलिक कार्यों में हजारों लोगों ने उपस्थित रहकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

संघ अध्यक्ष संजय शाह ने बताया कि धैर्य मुनि महाराज ने 14 अगस्त से गर्म जल पर आधारित उपवास आरंभ किए थे, जिसके बाद 4 सितम्बर को सुबह पांच बजे से 251 घंटे की कठोर हठयोग तप साधना शुरू की। इस साधना के तहत जैन मुनि ने निर्जल, निराहार, मौन खड़े रहकर साधना की। साधना का समापन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर अपरान्ह तीन बजे तप यात्रा की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शीतला माता पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुए। इस अवसर पर तप केसरी घनश्याम मुनि के 11 गर्म जल आधारित उपवास की भी पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर इंडियास गोट टैलेंट फेम बुद्धमल कुंबट ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए।

भक्तोंका लगा तांता

सवाई माधोपुर| रणथंभौरदुर्ग स्थित जैन मंदिर में चल रहे दो दिवसीय मेले में रविवार को श्रद्धालुओं को काफी भीड़ देखी गई। सैंकड़ों श्रद्धालु पैदल पहुंच रहे थे तो कई अपने अपने वाहनों से। गणेश धाम चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वाहनों को व्यवस्थित करवाया तथा जवानों को तैनात कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

देलवारमेले का समापन

भगवतगढ़| पुरानीधमूण रोड बंबोरी के देलवार बाबा के स्थान पर चल रहे तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार को हुआ। समापन अवसर पर मेले में महिला सुड्डा दंगल आयोजित किया गया। सुड्डा दंगल में हजारों श्रोताओं ने उपस्थित रहकर सुड्डा गायन का आनंद लिया। वहीं सुड्डा गायन में विभिन्न धार्मिक आख्यान एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर आधारित गायन प्रस्तुत कर सुड्डा कलाकारों ने लोगों की वाहवाही बटोरीं। सुड्डा दंगल में बामनवास की कमला, मांदल गांव की रेखा एवं बूचोलाई की लौटंती के दलों ने सुड्डा गायन की प्रस्तुतियां दी। गायन का शुभारंभ गणेश वंदना से करते हुए कमला ने संकट भयो रे आंगन में ओर घूमा बजरंगी था रो घोटो