पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवतगढ़ में पर्यटकों के लुभाने के लिए साइट‌्स की भरमार

भगवतगढ़ में पर्यटकों के लुभाने के लिए साइट‌्स की भरमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़. ऐतिहासिकएवं मनोरम स्थल शिवकुंड में गौमुख से गिरती जलधार।

भास्कर न्यूज | भगवतगढ़

कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासतों की भरमार है। इस विरासतों की सार संभाल के साथ इन्हें ग्रामीण पर्यटन से जोड़ दिया जाए तो केवल क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा। वहीं इन विरासतों को नए मायने मिलने से बड़ा पर्यटन सर्किट विकसित हो सकता है। जिससे क्षेत्र की कायापलट हो सकती है।

इनकोकिया जाए विकसित

अरणेश्वरमहादेव शिवकुंड

कस्बेके दक्षिण पश्चिम में प्राचीन ऐतिहासिक शिवकुंड स्थित है। प्राकृतिक शिवकुंड प्रकृति का मनोरम नजारा प्रस्तुत करते है। वहीं यहां संतो की तपस्थलियां,अनवरत शिव कुंडों में गोमुख से गिरती जलधार तथा पक्षियों का कलरव, वन्य जीवों की अठखेलियां आने वाले लोगों को लुभा लेती है। सप्त कुंड में हमेशा भरा रहने वाला पानी तथा पानी में गंधक मिश्रित होने से चर्म रोगों के लिए विशेष लाभकर है। क्षेत्र के विद्वानों का मानना है कि इन शिव कुंडों का वर्णन भागवत पुराण में आघर्षण क्षेत्र के रूप में किया हुआ है। यही नहीं भगवान कृष्ण का प्रिय वृक्ष कदंब के हजारों पेड़ों का जंगल भी यहां के महत्व को स्थापित करता है। प्रकृति का स्वर्ग माना जाने वाला शिवकुंड श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। अब इस पर ट्रस्ट बनाकर ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर इसका विकास किया जा रहा है।

केशवरायको विशाल मंदिर

कस्बेके बीचो बीच भगवान केशवराय का प्राचीन मंदिर भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। किलेनुमा भवन में बना केशवरायं मंदिर जहां आस्था का केन्द्र है। वहीं इसकी काले पत्थर की प्रतिमा बरबस लोगों का मन मोह लेती है। इस मंदिर के तलघर में होकर सीधे रणथंभौर गणेश तक पहुंचने का मार्ग भी बताया जाता है। केशवराय मंदिर जहां अपनी स्थापत्य कला का अनुपम स्थल है। वहीं इसकी ख्याति दूर दूर तक है। इस स्थान को धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

बांधमें हो सकता है नौकायन

कस्बेके बांध को नौकायन के रूप में विकसित कर यहां मनोरंजन एवं पर्यटन का केन्द्र बनाया जा सकता है। बांध में अनेक प्रकार की मछलियां भी आकर्षण का केन्द्र है।

प्राचीनकिला एवं चौपड़दिया

कस्बेके पहाड़ पर स्थित किला भी पर्यटन का केन्द्र बन सकता है। यह किला दो पहाड़ों के ऊपरी