- Hindi News
- अग्रेसन जयंती की पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
अग्रेसन जयंती की पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
सवाई माधोपुर | अग्रवालसमाज मानटाउन कार्यकारिणी की बैठक अग्रसेन सदन मानटाउन में रविवार को मानटाउन समाज अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में हुई। गोयल ने बताया कि पांच दिवसीय अग्रेसन जयंती के तहत कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें 21 सितंबर को बालकों के लिए चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता दो वर्गों में, 22 को बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताएं, 23 को म्यूजिकल चेयर रेस, 24 को छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 25 को अग्रसेन जयंती के अवसर पर मुख्य समारोह एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान होगा।