वार्षिक अधिवेशन आज से
वार्षिक अधिवेशन आज से
सवाई माधोपुर| मुनिसुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर (नसियाजी) दादा बाड़ी कोटा में 21 सितम्बर को दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग सवाई माधोपुर का दो दिवसीय तथा 22 सितम्बर को दिगंबर जैन सर्वार्थसिद्धि तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सर्वार्थसिद्धि नवयुवक मण्डल रणथम्भौर, सवाईमाधोपुर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस संबंध में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारी मन्दिर परिसर मे महिला महासमिति संभाग सवाईमाधोपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवेशन के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, रैली आदि कार्यक्रमों से सम्बन्धित विषयों की रूप-रेखा सर्वसम्मति से तैयार कर महिलाओं को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक मे महासमिति की अध्यक्ष अनिता गोधा, महामंत्री अनिता संधी, कोषाध्यक्ष राजमती गंगवाल, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमन झांझरी युवा प्रकोष्ठ प्रभारी ममता बाकलीवाल सहित काफी संख्या मे महिलाएं मौजूद थी।