- Hindi News
- संजय बोहरा तीसरी बार बने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष
संजय बोहरा तीसरी बार बने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
अभिभाषकसंघ कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में संजय बोहरा को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी काे चुनाव अधिकारी कुंजबिहारी शर्मा अब्दुल वहाब ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
अभिभाषक संघ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए संजय बोहरा, संदीप शर्मा उमाशंकर शर्मा ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसी प्रकार सचिव के लिए नेत्रबिंद सिंह जादौन, धर्मचंद जैन विरेंद्र वर्मा ने, कोषाध्यक्ष के लिए इमरान, श्रीराम सेठी, दिनेश पारीक, सह सचिव के लिए गिर्राज गोयल, चेतीराम मीना, महेेंद्र सिंह आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मतदान के बाद हुई मतगणना में संजय बोहरा को 114 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 90 मत मिले। इस प्रकार बोहरा 24 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसी प्रकार सचिव नेत्रबिंद सिंह रिकॉर्ड तोड़ 88 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इमरान 41 मतों से सहसचिव पद के उम्मीदवार गिर्राज गोयल 33 मतों से विजयी रहे।
सवाई माधोपुर. अभिभाषकसंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।