पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा सत्र निकला, नवीं कक्षा की बालिकाओं को अब तक नहीं मिली साइकिलें

पूरा सत्र निकला, नवीं कक्षा की बालिकाओं को अब तक नहीं मिली साइकिलें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

राजस्थानसरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत नवीं कक्षा की बालिकाओं को साइकिल प्रदान किए जाने की योजना है ताकि वह समय पर स्कूल में पहुंचकर अपनी पढ़ाई नियमित जारी रख सके, लेकिन इस सत्र में शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई में भेजे गए 5 हजार से अधिक बालिकाओं के प्रस्तावों पर अभी तक कोई विचार नहीं हो पाया है। खास बात है कि सत्र 2014:15 पूरा बीतने पर आया, लेकिन बालिकाओं को साइकिलें अब तक भी नहीं मिल पाई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक की ओर से जिले की सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नवीं की बालिकाओं की सूची संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधानों से जुलाई माह में ही प्राप्त कर ली थी। सूची में नामांकित 5107 बालिकाओं के साइकिल योजना के तहत प्रस्ताव बीकानेर शिक्षा निदेशक को भिजवा दिए गए थे, लेकिन ये प्रस्ताव अब भी ठंडे बस्ते में ही पड़े हुए हैं। बालिकाएं स्कूलों में पैदल अथवा अन्य साधनों का इंतजार कर जाने के लिए विवश हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से बालिकाओं को साइकिलें अब तक भी प्रदान नहीं की गई है। दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय के संबंधित कर्मचारी तरुण ने बताया कि सभी स्कूलों के संस्थाप्रधानों द्वारा साईकिलों के भेजे गए प्रस्तावों को भिजवा दिया गया है। साइकिल के मॉडल को पसंद करने के लिए यहां से एक कर्मचारी को भेजा जाना तय हुआ है। कुछ दिनों बाद साईकिलें मिलने की संभावना है।